अल्मोड़ा। जिले के खत्याड़ी क्षेत्र में रिहायशी इलाकों में तेंदुए की दहशत के चलते लोगों में डर का माहौल है जिले के खत्याड़ी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में डर बैठ गया है शाम ढलते ही तेंदुआ आबादी के करीब पहुंच रहा है जिससे कि क्षेत्र के निवासियों में दहशत है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है और स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन घरों की छतों , गली मोहल्ले और खेतों के आसपास तेंदुआ देखा जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलने में डर लग रहा है। खत्याड़ी के तिनारा मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई है इस वीडियो में तेंदुआ रात के समय गली में घूमते हुए और घरों की तरफ झांकते हुए दिखाई दे रहा है जिससे कि लोग सहमे हुए हैं।

ऋषभ सकलानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *