आरती भंडारी और समर्थक भाजपा में शामिलश्रीनगर की मेयर आरती भंडारी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं।

श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी, पति लखपत भंडारी और 10 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन, महेंद्र भट्ट और धन सिंह रावत की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

देहरादून/श्रीनगर। उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने अपने पति लखपत सिंह भंडारी और 10 पार्षदों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही उत्तराखंड के सभी 11 नगर निगमों में भाजपा से जुड़े मेयर हो गए हैं।देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरती भंडारी और उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।आरती भंडारी के साथ उनके पति लखपत सिंह भंडारी भी भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ 10 पार्षदों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें कांग्रेस और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े पार्षद भी शामिल बताए गए हैं।गौरतलब है कि वर्ष 2025 में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड के 11 नगर निगमों में से 10 मेयर पदों पर जीत दर्ज की थी। श्रीनगर नगर निगम में आरती भंडारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था।

अब उनके भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य के सभी 11 नगर निगमों में भाजपा समर्थित मेयर हो गए हैं।आरती भंडारी की भाजपा में वापसी को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। खासकर श्रीनगर और गढ़वाल क्षेत्र की राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है।भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया है। वहीं, आरती भंडारी और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से श्रीनगर नगर निगम में भाजपा की स्थिति भी और मजबूत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *