नैनीताल | 14 अगस्त 2026: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। सभी पर्यटक हरियाणा के फरीदाबाद के बताए जा रहे हैं। पर्यटक मुक्तेश्वर घूमने के बाद बस से भवाली की ओर लौट रहे थे, तभी सतबुंगा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। दुर्गम स्थान होने के कारण घायलों को ह्यूमन चेन बनाकर सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें भवाली और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया।

ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक बस में सवार सभी 22 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और सभी के घायल होने की सूचना है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *