भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 14 से 17 अगस्त के बीच प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय रहेगा और कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नालों के उफान और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश की स्थिति में सड़कों, पुलों और निर्माणाधीन ढांचों पर असर पड़ सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

